बिहार विधानसभा चुनावों में हार के बाद हुई बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म हो गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि उम्मीद है कि नई सरकार बिहार में विकास करेगी। मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर जेटली ने कहा कि किसी के बयान से हार-जीत तय नहीं होती, बिहार में हार की जिम्मेदारी सभी की है। उन्होंने यह भी कहा कि हम सिर्फ महागठबंधन का गणित नहीं समझ पाए। अपनी हार की समीक्षा करते हुए जेटली ने माना कि हमसे तीनों पार्टियों के आकलन में गलती हुई। और बीजेपी महागठबंधन का गणित समझने में असफल रही। उन्होंने कहा कि बिहार में जनता के फैसले का हम आदर करते हैं। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेता शामिल हुए। हार के अलावा पार्टी जदयू-राजद-कांग्रेस के महागठबंधन के सामाजिक अंकगणित की भी विवेचना हुई। आपको बता दें कि हुकुमदेव नारायण यादव और अश्विनी चैबे सहित बिहार के कुछ नेताओं ने कहा था कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का आरक्षण के बारे में दिए गए बयान से पार्टी को नुकसान हुआ जबकि एक धड़े में इस तरह की भी सोच है कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम नहीं बताने से भी नीतीश कुमार को फायदा मिला।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।