आडवाणी और जोशी से मिले सिन्हा
(India)
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की। सिन्हा ने हालांकि इस मुलाकात पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, श्मैंने जोशीजी और आडवाणीजी से मुलाकात की। इसके अलावा मुझे और कुछ नहीं कहना है। पूर्व सांसद सिन्हा ने दोनों नेताओं से अलग-अलग उनके आवास जाकर मुलाकात की।बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के दो दिनों बाद पार्टी के बुजुर्ग नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा और इस हार की गहन समीक्षा की मांग की। बुजुर्ग नेताओं ने यह भी कहा कि यह समीक्षा उन लोगों द्वारा नहीं की जा सकती, जो हार के लिए जिम्मेदार रहे हैं। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आडवाणी, जोशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सिन्हा और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने मोदी के नेतृत्व को एक तरह से चुनौती देते हुए कहा कि बिहार की हार से स्पष्ट है कि भाजपा ने दिल्ली में हुई हार से कोई सबक नहीं लिया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।