तेजस्वी यादव हो सकते हैं विधायक दल के नेता
(India)
राष्ट्रीय जनता दल के 80 नवनिर्वाचित विधायकों ने शुक्रवार को यह फैसला पार्टी प्रमुख लालू यादव पर छोड़ दिया कि वह सदन में किसे पार्टी का नेता बनाते हैं। इस बात की चर्चा हो रही है कि यह लालू के पुत्र तेजस्वी यादव हो सकते हैं। राजद के सूत्रों ने बताया कि लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव विधायक दल के नेता हो सकते हैं। राजद विधायक दल की बैठक में राजद विधायक दल का नेता चुनने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को अधिकृत किया गया.....साथ ही बैठक के बाद लालू यादव ने कहा कि..राबड़ी देवी के आवास पर फिर से बैठक होगी....जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा.....

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।