बेंगलुरु में दूसरे दिन बारिश ने डाली बाधा
(India)
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बेंगलुरु में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल थोड़ा देरी से शुरू होगा। बारिश के चलते मैच समय पर शुरू नहीं हो सका। मैच के पहले दिन भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों पर समेटने के बाद बिना विकेट गंवाए 80 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 45 और मुरली विजय 28 रन बनाकर नॉटआउट लौटे थे। भारत अभी दक्षिण अफ्रीका से 134 रन पीछे है। भारत की ओर से आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 4-4 विकेट झटके थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका की ओर से अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले एबी डिविलियर्स ने 85 रनों की पारी खेली थी। चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला गया था जिसे भारत ने जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।