जदयू ने किया दलाई लामा के बयान का समर्थन
(India)
तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर दिए गए बयान का कांग्रेस और जनता दल (युनाइटेड) ने समर्थन करते हुए आज कहा कि उन्होंने स्थिति पर सही और सटीक टिप्पणी की है। दलाई लामा ने पंजाब में एक निजी विश्वविद्यालय में असहिष्णुता पर हुई चर्चा के दौरान एक सवाल पर कहा था श्कुछ समस्याएं हो सकती हैं लेकिन भारत धर्मनिरपेक्षता तथा सौहार्द के सिद्धांत पर अडिग खड़ा है और बिहार विधानसभा चुनाव ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत में ज्यादातर लोग सामाजिक सौहार्द पर भरोसा करते हैं। कांग्रेस महासचिव तथा पार्टी के प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा श्धर्मगुरु का यह कहना एकदम सही और सटीक है कि हिंदू समुदाय के लोग सहिष्णु हैं और पूरी तरह से धर्मनिरपेक्षता पर विश्वास करते हैं। इस पर कोई दूसरी राय हो ही नहीं सकती। दलाई लामा ने जो बयान दिया है कांग्रेस उसे सटीक और सही मानती है और वह इस बयान से सौ फीसदी सहमत है। इसी तरह से पार्टी के एक अन्य नेता संदीप दीक्षित ने बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि दलाई लामा तिब्बत के धार्मिक नेता के साथ ही राजनीतिक नेता भी हैं। उनके बयान को मौजूदा परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में लिया जाना चाहिए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।