मुझे किसी पद की लालसा नहीं-तेजस्वी
(India)
बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में 20 नवंबर को नीतीश कुमार मुख्यलमंत्री पद की शपथ लेंगे इस कार्यक्रम में देश के कई बड़े नेता शामिल होंगे. डिप्टी सीएम के पद को लेकर कयासों का दौर जारी है. इसी बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मुझे किसी पद की लालसा नहीं है. मुझे जो भी कार्य सौंपा जाएगा मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करूंगा. ये बातें उन्होंने छठ पर्व के अवसर पर अपने घर में की। वहीं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद इससे पहले कह चुके हैं कि नयी सरकार में मेरी कोई भी भूमिका नहीं होगी. सरकार का गठन और चलाने की जिम्मेवारी नीतीश कुमार की है....

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।