‘मुझे फटकारने की ताकत किसी के डीएनए में नहीं’
(India)
बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा के बागी तेवर एक बार फिर सामने आए हैं. बिहारी बाबू ने ट्विटर पर एक बार फिर अपनी ही पार्टी के खिलाफ आग उगली है. सिन्हा ने ट्वीट कर कहा है कि बिहार में हार पर सामूहिक जिम्मेदारी का जवाब मंजूर नहीं किया जा सकता., इसके साथ ही सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी के डीएनए में इतनी ताकत नहीं है कि वह उन्हें फटकार लगा सके. पार्टी नेतृत्व पर सीधा हमला बोलते हुए भाजपा के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आज कहा कि ‘निहित स्वार्थोंश् वाले लोग बिहार चुनावों में मिली हार से सबक सीखने से इनकार कर रहे हैं. हार के लिए जवाबदेही तय करने की वरिष्ठ नेताओं की मांग का पक्ष लेते हुए सिन्हा ने कहा कि साझा जिम्मेदारी का ‘‘छद्मावरणश् अस्वीकार्य है और सुधारात्मक कार्यवाही के लिए लोगों की जिम्मेदारी तय की जानी

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।