बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को कमिशन एजेंट बताया है। उन्होंने दावा किया कि दोनों के पास सम्मिलित रूप से ढाई लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है। अहमदाबाद में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वामी ने आरोप लगाया, श्सोनिया और राहुल को भारत में पनडुब्बी की सामग्रियां निर्यात करने वाली एक फ्रांसीसी कंपनी समेत दूसरी कंपनियों से दलाली मिलती है। स्वामी ने कंपनियों के नाम नहीं बताए और न ही उन्होंने अपने आरोपों के पक्ष में सबूत दिए।गौरतलब है कि स्वामी ने सोमवार को सनसनीखेज आरोप लगाया था कि राहुल गांधी के पास ब्रिटेन की नागरिकता है। उन्होंने इस संबंध में दस्तावेज भी दिए थे, लेकिन कांग्रेस ने इसे बकवास बताया था। ब्रिटेन के सरकारी विभाग कंपनी हाउस ने अनाधिकारिक रूप से कहा था कि हो सकता है कि टाइपिंग में गलती हो गई हो।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।