उप मुख्यमंत्री बन सकते हैं तेजस्वी यादव
(India)
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री समेत कुल 28 मंत्रियों का शपथ संभव है। समारोह में दस राज्यों के मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गजों का जमावड़ा होगा, जिसमें भाजपा विरोधी एकजुटता के प्रदर्शन के साथ-साथ राजनीति के नीतीश मॉडल पर सहमति भी बनती दिख सकती है। समारोह में वैसे राज्यों के प्रमुख नेता एक मंच पर दिखेंगे, जहां अभी भाजपा की सरकार नहीं है और चुनाव होने वाले हैं...कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी फोन पर न्योता दिया था, लेकिन 20 नवंबर को प्रस्तावित मलेशिया दौरे के कारण प्रधानमंत्री खुद नहीं आ रहे हैं। उनके प्रतिनिधि के रूप में दो केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और राजीव प्रताप रूड़ी मौजूद रहेंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।