नितीश कुमार के शपथ में आने वालो लोंगो की एक सूची जारी की गई है। नितीश के सपथ ग्रहण में जहा केंद्र सरकार के तरफ से केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री एम वैकेंया नायडू एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री राजीव प्रताप रूडी भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में भाग लेंगे। वही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एच डी देवे गौड़ा, कांग्रेस से मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, राज बब्बर, दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल, सीएम ममता बनर्जी, आसाम सीएम तरुण गोगई, मणिपुर सीएम ओ अब्बोइ सिंह, सिक्किम सीएम सीएम पीके कहिमलिंग, हिमांचल के सीएम बर्रेभद्र सिंह, उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव, अरूणाचल प्रदेश के सीएम नबम तुकी, कर्णाटक सीएम सिद्दरमैया, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, शरद यादव, फारुख अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, सीताराम येचुरी, डी रजा, दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दिक्चीत, हारियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, गुजरात के पुव सीएम शंकर सिंह बाघेला, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी, झारखण्ड के पूर्व सीएम बाबू लाल मरांडी, हेमंत सोरेन, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री राम दास कामत और सुबाष देसाई, राम जेठमलानी, एच् के दुआ शामिल होंगे। शपथ ग्रहण को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किये है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।