पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि राजनीतिक फायदे के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आतंकवादियों के साथ सांठगांठ कर राज्य में अस्थिरता पैदा की। बादल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने गत 10 नवम्बर को अमृतसर में एक रैली में अलगाववादी और आतंकवादी तत्वों के साथ मंच साझा किया। इस रैली में खालिस्तान बनाने के संबंध में प्रस्ताव भी पारित किया गया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।