आमिर खान के मुद्दे पर शत्रुघ्न भाजपा के साथ
(India)
अक्सर अपने बयानों से पार्टी की नींद उड़ाने वाले भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने इस बार आमिर खान के मुद्दे पर पार्टी का साथ दिया है. बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आमिर खान पर हमला बोलते हुए भारत में असहिष्णुता होने की बात को खारिज कर दिया है. सिन्हा ने ट्वीट कर आमिर के बयान की निंदा की. हाल ही में अभिनेता आमिर खान ने कहा था कि पिछले 6-8 महीने में देश का माहौल असहिष्णु हुआ है. आमिर ने यहां तक भी कह दिया कि उनकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर चिंतित हैं और भारत छोड़ने की भी बात कह चुकी हैं.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।