झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद शिबू सोरेन बुधवार को मेदांता में भर्ती हो गए। यूरिन संबंधी समस्या होने के बाद उन्हें गुड़गांव लाया गया। वहीं जानकारी के मुताबिक शिबू सोरेन किड़नी संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं। यूरिन से जुड़ी दिक्कत बढ़ने के बाद 11.45 पर गुड़गांव लाया गया।फिलहाल उन्हें मेदांता में एनके गुप्ता की निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों ने पूर्व मुख्यमंत्री की हालत को लेकर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है। आने वाले 24 घंटों में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।