कीर्ति आजाद की मांग खारिज
(India)
नेपाल के संघीय समाजवादी फोरम ने दरभंगा से भाजपा सांसद कीर्ति आजाद की उस मांग को विनम्रता पूर्वक खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने नेपाल के मधेस बहुल 15 जिलों को वापस भारत में शामिल किए जाने की बात कही थी. निजी यात्रा पर दरभंगा पहुंचे मधेसी नेता और फोरम के सदस्य अशोक यादव ने कहा कि कीर्ति आजाद ने भाईचारा के नाते ऐसा कहा होगा. उन्होंने कीर्ति की इस मांग से इनकार करते हुए कहा कि मधेसी लोग नेपाल में रहते हुए ही मधेस को अलग प्रदेश बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. बता दें कि बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद ने बीते मंगलवार को एक समारोह के मंच से ये मांग कर डाली थी कि नेपाल के मधेस क्षेत्र के 15 जटिलों को फिर से भारत में शामिल किया जाना चाहिए.।


Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।