पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को अपना समर्थन देते हुए आज कहा कि वह जो महसूस करते हैं उसे कहना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। ममता ने कहा कि किसी को भी यह अधिकार नहीं कि वह किसी को यह देश छोड़ने के लिए कहे क्योंकि यह देश सभी का है। ममता ने कहा, किसी को भी किसी से यह देश छोड़ने या पाकिस्तान जाने के लिए कहने का अधिकार नहीं है। हम सभी इस देश भारत के नागरिक हैं। उन्होंने इसके साथ ही हिंदुत्व समूहों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि किसी को भी केवल गोमांस खाने के लिए किसी की हत्या करने का अधिकार नहीं है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।