अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ हो चुका है. अब जल्द से जल्द यहां राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा करना हमारी प्राथमिकता है. भव्य राम मंिदर बनाने के लिए बलिदान देने को तैयार रहना होगा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन राव भागवत ने अमर शहीद राम-शरद कोठारी प्रतिभा सम्मान समारोह के अवसर पर सांइस सिटी प्रेक्षागार में अपने उदगार व्यक्त करते हुए ये बातें कहीं. उन्होंने अपने जीवन काल में ही भव्य राम मंदिर के निर्माण की आशा व्यक्त की. उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में हमारी पहचान संस्कृति है. सबको स्वीकारते हुए विविधता में भी एकता, यही हमारी पहचान है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।