कांग्रेस ने किया वीके सिंह का बहिष्कार
(India)
कुत्ते से तुलना किए जाने के मुद्दे पर वीके सिंह को लेकर टकराव तेज करते हुए कांग्रेस ने गुरुवार को संसद के दोनों सदनों में केंद्रीय मंत्री का बहिष्कार करने का निर्णय किया है। कांग्रेस ने यह निर्णय हरियाणा में दो दलित बच्चों को जलाकर मार डालने की घटना के संदर्भ में सिंह की टिप्पणी को लेकर किया। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और सांसदों की पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा बुलाई गई बैठक में इस संबंध में निर्णय किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी चिकित्सकीय जांच के लिए अमेरिका गई हैं और उनकी अनुपस्थिति में राहुल द्वारा यह ऐसी पहली बैठक की गई। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्वासन दिया है कि वह अपने ऐसे सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जिनका आचरण स्थापित संवैधानिक सिद्धांतों और प्रक्रियाओं के खिलाफ है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।