कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज कहा कि आपातकाल एक बड़ी भूल थी जबकि 1984 के सिख-विरोधी दंगों के दौरान जो कुछ हुआ वह गलत था। मीडिया ग्रुप के कार्यक्रम में सिंधिया ने कहा, हम साथ मिलकर यह क्यों नहीं कह सकते कि आपातकाल के दौरान जो कुछ हुआ वह गलत था। हम इस पर आगे-पीछे न करें। सिख दंगों में जो कुछ हुआ वह गलत था। चाहे कोई भी सरकार सत्ता में रही हो, देश में यदि कोई जान जाती है तो हमें कहने की जरूरत है कि जो सही है वह सही है और जो गलत है वह गलत है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।