मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि चुनाव के दौरान विपक्ष ने बिहार की विकास दर भ्रामक बातें की। उसने आरोप लगाया गया कि बिहार की प्रगति धीमी पड़ गई है। हमने चुनाव के दौरान भी आंकड़ों के साथ जवाब दिया था, लेकिन जिस तरीके से प्रचारित करने की कोशिश की गई, नीति आयोग की ओर से विकास दर पर जारी आंकड़ों से विपक्ष की सारी बातें निर्मूल साबित हो गई हैं। हमारा स्टैंड सही साबित हुआ। नीति आयोग की ओर से जारी रिपोर्ट में बिहार को सबसे तेज गति से विकास करने वाला राज्य बताए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में सीएम ने खुशी जाहिर की। विधान परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि करेंट प्राइस पर वित्तीय वर्ष 2014-15 में बिहार की विकास दर 17.6 फीसदी है, जो देश में सर्वाधिक है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।