अब श्रमिकों की लड़ाई लड़ूंगा-राहुल
(India)
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर श्रम संबंधित कानूनों को जानबूझकर कमजोर करने का आरोप लगाया है। राहुल ने कहा कि वह श्रमिकों की लड़ाई उसी तरह लड़ेंगे, जैसे कांग्रेस ने भूमि अधिग्रहण विधेयक पर किसानों के लिए लड़ाई लड़ी। वहीं राहुल ने यह बातें शनिवार को कांग्रेस की ट्रेड यूनियन विंग इंटक का 31वां सत्र पूरा होने के मौके पर आयोजित सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा, जैसे हमने किसानों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी, उसी तरह हम श्रमिकों के हक के लिए सरकार से लड़ेंगे। वहीं राहुल ने यह भी कहा कि वह भारत को चीन से अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए इसे वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार से सहमत है, लेकिन यह सहमति यहीं खत्म हो जाती है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।