एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को एक मामले में पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा। यह मामला दो महीने पहले सूरत से गुजरने वाले एक राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध करने के लिए हार्दिक द्वारा अपने साथी कार्यकर्ताओं को कथित रूप से निर्देश देने से जुड़ा है। वहीं कथोर ग्रामीण अदालत के न्यायिक मजिस्ट्रेट जेडी सोलंकी ने 22 वर्षीय हार्दिक को कामरेज पुलिस की एक दिन की हिरासत में भेजा। हार्दिक को इस मामले में कामरेज पुलिस द्वारा कल यहां लाजपोर जेल से गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी लाजपोर से स्थानान्तरण वारंट के जरिये हुई जहां वह देशद्रोह के एक मामले में पिछले दो महीने से बंद थे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।