वीके सिंह के विरोध में कांग्रेस सांसदों का धरना
(India)
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री वीके सिंह के कुत्ते को पत्थर मारने वाले बयान को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर उन्हें घेर लिया है। सोमवार को कांग्रेसी सांसदों ने संसद परिसर के गांधी मूर्ति के सामने प्रदर्शन करके वीके सिंह को हटाने की मांग की है। आपको बता दें कि वीके सिंह ने कहा था कि हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सुनपेड़ गांव में दो दलित बच्चों की हत्या से सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। हर चीज के लिए सरकार जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं। सिंह ने कहा था कि कहीं किसी ने पत्थर मार दिया कुत्ते कोए तो सरकार जिम्मेदार है, ऐसा नहीं है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।