अपनी गिरफ्तारी के लिए कहेंगे सोनिया-राहुल!
(India)

नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को अपनी रणनीति बदल दी है। कांग्रेस अब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 1977-78 की रणनीति पर चलने की तैयारी में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी 19 दिसंबर को अदालत में पेश हो गिरफ्तारी के लिए कहेंगे जिसका असर पूरे देश की कांग्रेस की राजनीति पर पडना तय है। रणनीतिकार मान रहे ऐसा करने से पूरे देश भर में 1978 की तरह ही कांग्रेसियों में नई जान आ जाएगी। संसद में मंगलवार को आक्रामक रुख अपना कांग्रेस ने इसकी शुरुआत कर दी है। जानकारी के अनुसार नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सांसदों के साथ बैठक कर सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने का फैसला किया जिसका पहला असर यह हुआ कि संसद के दोनों सदनों में कोई कामकाज नहीं हुआ।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।