संसद में उठा नेशनल हेराल्ड मामला
(India)
नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भले ही फौरी राहत मिल गई हो, लेकिन मामले में सड़क से सदन तक सियासी संग्राम छिड़ गया है. राहुल गांधी ने मंगलवार को जहां इसे सीधे-सीधे बदले की साजिश बता दिया, वहीं सरकार की तरफ से वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी कांग्रेस को खुली बहस की चुनौती दे दी.राहुल गांधी ने बयान भले ही पुड्डचेरी में दिया, लेकिन इसका असर राज्यसभा में देखने को मिला. कांग्रेस ने सदन में मुद्दा उठाते हुए जमकर हंगामा किया. इस दौरान कांग्रेस के सांसद वेल में भी उतर गए. ऐसे में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राज्यसभा में कांग्रेस के सामने नेशनल हेराल्ड केस पर फौरन चर्चा का प्रस्ताव रख दिया. मंत्री ने कहा कि वह मामले में अभी जवाब देने को तैयार हैं, लेकिन पहले हंगामा बंद किया जाए.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।