नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 19 दिसंबर को अदालत में पेश होने को लेकर पार्टी में सरगर्मी नजर आ रही है। पार्टी ने 19 तारीख को ही राज्यों के कांग्रेस विधानमंडल दल के नेताओं की एक बैठक बुलाई है। पार्टी इसी दिन तय करेगी कि हेराल्ड मामले में क्या राजनीतिक रूपरेखा तय की जाए। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्यों के पार्टी नेताओं से भी इस मामले में मशविरा किया है। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि हेराल्ड मामले को लेकर पार्टी में कई स्तरों पर चर्चा हुई है। पार्टी स्पष्ट रूप से मान रही है कि यह मामला अदालत में जरूर है लेकिन केंद्र सरकार इसे लेकर राजनीति कर रही है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।