डीडीसीए विवाद पर अरविंद केजरीवाल पर पलटवार करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने उन पर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि वह झूठ और बदनामी में भरोसा करते हैं और उन्माद की हदें छूने वाली भाषा बोलते हैं। जेटली ने केजरीवाल का समर्थन करने को लेकर पश्चिम बंगाल और बिहार के मुख्यमंत्रियों ममता बनर्जी और नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री के शब्दों से सार्वजनिक रूप से दूरी बनाकर खुद की भरपाई करनी चाहिए। वित्त मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 और 2015 के कुछ तथ्यों का जिक्र करके केजरीवाल उन्हें दिल्ली क्रिकेट संघ के मामले में नहीं घसीट सकते क्योंकि वह वर्ष 2013 में ही क्रिकेट प्रशासन छोड़ चुके हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।