संसद में विपक्ष के हमलों से प्रभावित न हों-मोदी
(India)

राजग सरकार के मंत्री जनवरी से पूरे देश में जाकर संसद में कामकाज रोकने के विपक्ष के तौर-तरीकों के बारे में लोगों को बताएंगे जिनकी वजह से कई विधेयक अटके हुए हैं. वे लोगों को बताएंगे कि सरकार गरीबों के लिए क्या क्या काम कर रही है और क्या उपलब्धियां हासिल कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर गुरुवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में मंत्रियों से कहा कि सरकार जो कुछ कर रही है, उसे लेकर आशावादी रहें और विपक्ष के हमलों से प्रभावित नहीं हों जो झूठ पर आधारित अभियान चला रहा है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।