अरूणाचल प्रदेश में विधानसभा भवन के बाहर सदन की कार्यवाही चलाकर संविधान का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में जबर्दस्त हंगामा किया, जिसके कारण प्रश्नकाल आधे घंटे के लिए स्थगित हो गया। कांग्रेस के सदस्यों ने यह हंगामा शून्यकाल के समाप्त होने से दस मिनट पहले शुरू किया और जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सदन में आए तो उनके सामने ही इन सदस्यों ने ? ‘मोदी तेरी तानाशाही’ के नारे भी लगाए। इससे पहले प्रश्नकाल आधे घंटे तक सुचारू रूप से चला। जब प्रश्नकाल समाप्त होने की घोषणा उपसभापति पी जे कुरियन ने की तो कांग्रेस सदस्यों ने हंगामा शुरू किया। सदन में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने अरूणाचल का मुद्दा उठाते हुए सदन में इस पर चर्चा कराने की मांग की।उन्होंने कहा कि उन्होंने नियम 167 तथा 267 के तहत दो नोटिस दिए हैं और इस पर सदन में चर्चा होनी चाहिये, तब श्री कुरियन ने कहा कि उनका नोटिस सभापति के पास विचाराधीन है, इसलिए वह इस बारे में कोई निर्णय नहीं ले सकते हैं। जब सभापति फैसला लेंगे, तब सदन में चर्चा शुरू हो सकेगी। जद-यू के शरद यादव ने भी इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए इस पर तत्काल चर्चा कराने की मांग की, लेकिन श्री कुरियन ने उनकी मांग खारिज कर दी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।