कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड केस में आज अदालत में बिना किसी शोर शराबे के पेश होंगे। इनके साथ नेताओं का हुजूम नहीं होगा। दोनों नेता तीन बजे के करीब कोर्ट में पहुंचेंगे। वहीं उनके साथ मामले में आरोपी बनाए गए कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडीज और सुमन दूबे भी कोर्ट में पेश होंगे। एक अन्य आरोपी सैम पित्रोदा देश से बाहर हैं। मामले की पैरवी कर रहे वकीलों के अलावा कुछ गिने चुने नेता ही सोनिया-राहुल के साथ जाएंगे। प्रियंका गांधी और उनके पति राबर्ट वाड्रा के भी साथ होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। लेकिन कांग्रेस नेताओं ने इस मसले पर कुछ भी बोलने से इंकार किया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।