बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी के रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगा है. मांझी के नाती के ससुर ने रविवार को अपनी बेटी की हत्या की शिकायत डेल्हा थाने में दर्ज करायी है. इसमें उसके ससुरालवाले आरोपित बनाये गये हैं. लड़की के पिता रामदेव मांझी ने बताया है कि उनकी बेटी सोनी कुमारी की शनिवार की रात उनके दामाद विक्की कुमार, ससुर योगेंद्र प्रसाद, सास सुनैना देवी (वार्ड पार्षद), देवर गुड्डू कुमार व योगेंद्र प्रसाद के दोस्त गोपाल प्रसाद ने हत्या कर साक्ष्य मिटा दिया. जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाने के सुगांव निवासी रामदेव मांझी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी सुनैना देवी के बेटे विक्की से 2008 में हुई थी. सुनैना देवी व उनका परिवार शहर के खरखुरा तरवाना में रहता है. सुनैना देवी इस वार्ड की पार्षद भी हैं.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।