डीडीसीए विवाद में वित्त मंत्री अरुण जेटली पर लगातार हमला कर रहे बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद को पार्टी ने निलंबित कर दिया है। बीजेपी ने कहा है कि कीर्ति आजाद के खिलाफ यह कार्रवाई पार्टी लाइन से अलग जाकर वित्त मंत्री अरुण जेटली पर हमला करने के लिए की गई। पार्टी ने कहा कि कीर्ति आजाद को एक कारण बताओ नोटिस जारी करके उनसे उनके ‘पार्टी विरोधी व्यवहार’ की वजह बताने को कहा गया है। पार्टी ने कहा कि उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई उनके जवाब पर निर्भर करेगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।