कीर्ति के पक्ष में आए सुब्रमण्यम स्वामी
(India)
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पार्टी से कीर्ति आजाद के निलंबन पर आज सवाल खड़े किए और पूछा कि क्या क्रिकेट पार्टी के अनुशासन के दायरे में आता है। आजाद ने डीडीसीए विवाद में वित्त मंत्री अरूण जेटली पर निशाना साधा था। स्वामी ने ट्विटर पर कहा, कीर्ति के मुद्दे हैं- पहला, क्या क्रिकेट का मामला पार्टी अनुशासन के दायरे में आता है और दूसरा, उच्चतम न्यायालय में बीसीसीआई पर चल रहे मामले के कारण क्या पार्टी का निर्णय अदालत में बदले जाने योग्य है। वहीं उनका ट्वीट तब आया है जब भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, शांता कुमार और यशवंत सिन्हा ने आजाद के निलंबन के परिप्रेक्ष्य में पार्टी के अंदर की गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।