भाजपा के कुछ नेताओं की भाषा ठीक नहीं-जेटली
(India)
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया है। केजरीवाल की भाषा पर सवाल उठाते हुए जेटली ने कहा कि उच्च पदों पर बैठे लोगों को संयम बरतना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस तरह की भाषा शोभा नहीं देता है। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को कायर और मनोरोगी करार दिया था। इस मसले पर जेटली ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। मोदी सरकार के वरिष्ठ मंत्री ने भाजपा से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ नेताओं की भी भाषा ठीक नहीं है। ऐसी भाषा पार्टी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी अभद्रता का अधिकार नहीं है।सोशल मीडिया फेसबुक पर लिखे ब्लॉग में जेटली ने शीत कालीन सत्र के कामकाज को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने संसद में गतिरोध को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता नहीं चाहते हैं कि गतिरोध रहे। जेटली ने कांग्रेस नेतृत्व की ओर इशारा किया कि उनकी तरफ से ही यह सब किया जा रहा है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।