जेटली को शरद पवार की क्लीन चिट
(India)
पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने डीडीसीए मुद्दे पर घिरे वित्त मंत्री अरुण जेटली के बचाव में उतर आए हैं. इस पूरे मामले पर शरद पवार का कहना है कि अरुण जेटली कभी घोटाला नहीं कर सकते..साथ ही उन्होंने कहा है कि..दिल्ली क्रिकेट असोसिएशन अनियमितताओं का शिकार है और कीर्ति आजाद ने तीन-चार साल पहले ही यह मुद्दा उठाया था..एनसीपी नेता ने कहा कि बिना टिकट के क्रिकेट देखने के लिए पास हासिल करने की प्रवृत्ति के कारण कुछ लोग डीडीसीए में अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार हैं लेकिन इसके लिए जेटली को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है.।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।