मोदी की पाक यात्रा पर जेडीयू हैरान
(India)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अचानक पाकिस्तान जाने की घोषणा के बाद विपक्षी जनता दल यूनाइटेड ने कहा कि पड़ोसी देश द्वारा सीमा पर उल्लंघनों और खासतौर पर एक भारतीय जवान का सर काटे जाने की घटनाओं के मद्देनजर वह प्रधानमंत्री के इस फैसले से आश्चर्यचकित हैं। पार्टी ने मोदी की ओर से आश्चर्यजनक घोषणा पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई और कहा कि दोस्ती और विश्वासघात साथ-साथ नहीं चल सकते। जेडीयू नेता के सी त्यागी ने कहा, श्मैं हैरान और स्तब्ध हूं । इस क्षण, मैं हेमराज के बारे में सोच सकता हूं। जम्मू-कश्मीर के पूंछ सेक्टर में पिछले साल आठ जनवरी को पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा लांसनायक हेमराज की हत्या कर उसका सर काट दिया गया था। उस घटना ने और अनेक युद्धविराम उल्लंघनों ने उस साल भारत-पाक संबंधों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।