राम मंदिर निर्माण की तारीख घोषित करे सरकार-शिवसेना
(India)
केंद्र की एनडीए सरकार में सहयोगी शिवसेना ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए निश्चित तारीख घोषित करने की मांग की है। पार्टी ने कहा, यह राष्ट्रीय कार्य है और भगवान राम के नाम पर सत्ता में आए लोगों को उनका निर्वासन समाप्त करना चाहिए। वहीं शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में शुक्रवार को प्रकाशित संपादकीय में कहा, हम अयोध्या में राम मंदिर चाहते हैं। हमारे भगवान राम एक निर्वासित की तरह तंबू जैसे मंदिर में रहने को बाध्य हैं। सत्ता में बैठे लोगों को भगवान राम की इस स्थिति के लिए शर्मिंदा होना चाहिए। भगवान राम के नाम पर सत्ता में आए और महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके निर्वासन का दौर खत्म हो। शिवसेना ने अयोध्या मुद्दे को इस समय उठाने को लेकर भी सवाल किया है। पार्टी ने कहा, इस मुद्दे को हमेशा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले उठाया जाता है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।