बीजेपी विधायक संगीत सोम को शनिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्हें यह धमकी इंटरनेट से की गई कॉल द्वारा दिया गया है। िमली जानकारी के अनुसार सोम को शनिवार सुबह फोन करने वाले ने खुद को आईएसआईएस से जुड़ा बताते हुए गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि धमकी देने वाले ने कहा कि हमारे लड़के तुम्हारा काम तमाम करने के लिए निकल चुके हैं। उन्होंने आगे बताया कि तुम चाहे देश के प्रधानमंत्री के पास जाकर भी छिप जाओ हम तुम्हे नहीं छोड़ेंगे। सोम ने इसकी शिकायत मेरठ पुलिस को दे दी है।पता चला है कि जिस नंबर से सोम को धमकी मिली है वह साउथ अमरीका के चिली इलाके के किसी लोकेशन से मैच कर रहा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।