असम कांग्रेस के दो नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर अपमानजनक बयान दिया है। कांग्रेसी नेताओं के बयान सामने आने के बाद भाजपा ने इसकी कड़ी निंदा की है। भाजपा महासचिव राम माधव ने बयान को शर्मनाक बताया। दूसरी ओर असम भाजपा नेता कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस करने की तैयारी में हैं। दरअसल रविवार को एक बैठक के दौरान कांग्रेस नेता नीलमणि सेन डेका और विधायक रूप ज्यो ति कुर्मी ने स्मृसति ईरानी पर भद्दी टिप्पणी करते हुए उन्हेंत मोदी की दूसरी पत्नी बताया। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि कई लोग ईरानी को पीएम मोदी की दूसरी पत्नी बताते हैं। कांग्रेसी नेताओं के इस बयान के बाद हंगामा शुरू हो गया। भाजपा महासचिव राम माधव ने ट्वीट कर कहा कि क्या एक महिला की अगुआई वाली कांग्रेस पार्टी एक महिला के खिलाफ अभद्र टिप्पनणी करने वाले नेताओं को बचा रही है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।