डीडीसीए ने टीम चयन में गड़बडियों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ मानहानि का केस करेगा। डीडीसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष चेतन चैहान ने कहा कि सारे आरोप मनगढंत और बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि अगर भ्रष्टाचार के आरोप सही होते, तो विराट कोहली आज कप्तान नहीं होते। चैहान ने कहा कि तीन एजेंसियां पहले ही डीडीसीए के खिलाफ मामलों की जांच कर रही है और श्आपश् सरकार ने जो नई जांच समिति बिठाई है, उसकी कोई जरूरत नहीं है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।