डीडीसीए की गड़बड़ को राजनीतिक चश्मे से न देखा जाए-आजाद
(India)
बीजेपी से निलंबित कीर्ति आजाद ने पार्टी को कारण बताओ नोटिस का जवाब दे दिया है। आजाद को कल नोटिस जारी किया गया था। जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्यों न आपको पार्टी से निकाल दिया जाए। पार्टी अध्यक्ष की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया था कि आपने लगातार पार्टी लाइन के विरुद्ध जाकर काम किया है।बीजेपी की ओर से भेजे गए नोटिस को पाने के बाद कीर्ति आजाद ने आज अपना जवाब पार्टी को भेज दिया है। पार्टी को 3 पन्ने में भेजे गए जवाब में कीर्ति ने लिखा है कि मैं पार्टी का इमानदार कार्यकर्ता हूं। डीडीसीए में जो कुछ भी चल रहा है, उसे राजनीतिक चश्मे से न देखा जाए। उन्होंने पार्टी को भेजे जवाब में कहा है कि लिखा है कि मैंने पार्टी के किसी नेता का नाम कभी नहीं लिया। न ही किसी खास वजह से किसी को टार्गेट किया। मैं सिर्फ डीडीसीए और क्रिकेट में फैले भ्रष्टाचार की बात कर रहा हूं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।