हार्दिक की रिहाई के लिए बच्चों को स्कूलों से निकाल रहे पटेल!
(India)
आरक्षण को लेकर गुजरात में लगातार हो रहे पटेल आंदोलन में नया ट्विस्ट आया है। हार्दिक और पटेल आरक्षण मुद्दे से जुड़े अन्य नेताओं की रिहाई के लिए पटेल समाज ने अपने बच्चों को स्कूल न भेजने की धमकी दी है। मेहसाणा में विसनगर के उमाता, वालमगांव और कान्सा गांव के पटेलों ने इसकी घोषणा की है। यहां 10 प्राइमरी और मिडल स्कूल हैं और पटेल कम्यूनिटी की संख्या ज्यादा है। स्कूलों में अब एक चिंता का विषय यह आंदोलन बना हुआ है। जहां पटेल समुदाय के बच्चे स्कूल छोड़कर चले गए हैं वहीं शिक्षक उनके परिजनों को समझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।