सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पंजाब के पठानकोट में आतंकवादी हमले को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए पहली बडी चुनौती बताया है। अब्दुल्ला ने ट्वीटर पर लिखा, ‘यह जल्दी था। यहां मोदी की ओर से पाकिस्तान के लिए उठाये गये साहसी कदम के लिए यह पहली बडी चुनौती है। नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर ने कहा ? मैं पिछले अनुभव से यह निश्चित तौर कह सकता हूं कि आतंकवादी पिछले कुछ घंटे के दौरान सीमा पार करके आये तथा वायु सेना के अड्डे को निशाना बनाया।’ अब्दुल्ला ने भाजपा पर तंज करते हुए कहा भाजपा अपने पुराने बयान आतंकवाद तथा बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकता है से पीछे हट गयी है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।