पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने खुलासा किया है कि साल 2012 में फौज की दो टुकडियों के दिल्ली पर कूच करने की खबर सही थी. वहीं अब तक तत्कालीन यूपीए सरकार इस बात से इंकार करती आई है. दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में बोलते हुए मनीष तिवारी ने विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि उस वक्त के थल सेना अध्यक्ष वीके सिंह का सरकार के साथ जन्म तारीख को लेकर विवाद चल रहा था. इस विवाद को लेकर वह 16 जनवरी 2012 को सुप्रीम कोर्ट भी गए थे.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।