लालू प्रसाद राजद के लगातार नौंवी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। वे पार्टी संविधान के नियम के तहत अगले तीन वर्ष के लिए अध्यक्ष रहेंगे। शनिवार को नामांकन वापसी का समय समाप्त होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार लालू प्रसाद ही शेष रह गए थे। राजद के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी जगदानंद सिंह ने नामांकन वापसी का समय समाप्त होने के बाद पार्टी संविधान के तहत दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए अधिसूचना जारी कर श्री प्रसाद को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।