‘मोदी और शाह ही नहीं चाहते जीएसटी’
(India)
कांग्रेस के वस्तु एवं सेवाकर विधेयक के विरोध में होने के आरोपों को खारिज करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि वास्तव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके खिलाफ हैं। रमेश ने यह दावा करते हुए बीजेपी नेताओं से कहा है कि वह झूठ फैलाने से बाज आएं। उन्होंने कहा, सच्चाई यह है कि बीजेपी, नरेंद्र मोदी और अमित शाह जीएसटी नहीं चाहते हैं, लेकिन वह इसका दोष कांग्रेस पर डाल रहे हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।