विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगडिया ने दावा किया कि उनके संगठन ने पिछले 10 साल में पांच लाख इसाईयों और 2.5 लाख मुसलमानों को हिंदू बनाया। एक कार्यक्रम में तोगडिया ने भारत में हिंदुत्व को बचाने के लिए ‘घर वापसी’ के अभियान को जारी रखने का आह्वान किया। वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तोगडिया ने कहा, ‘पिछले 10 साल में हमने पांच लाख से ज्यादा इसाईयों और 2.5 लाख मुसलमानों का घर वापसी कराया। घर वापसी की हमारी दर हर साल करीब 15,000 की है। लेकिन पिछले साल हम 40,000 को पार कर गए जो आरएसएस के आंकड़ों से अलग है।’
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।