कांग्रेस ने वर्ष 2012 में सेना की टुकड़ी के दिल्ली कूच के बारे में सूचना एंव प्रसारण मंत्री रहे अपने नेता से किनारा कर लिया है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ‘इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।’ तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गंठबंधन सरकार ने तभी इसे खारिज कर दिया है अब एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी यह बताना चाहती है कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। पार्टी के एक अन्य प्रवक्ता पीसी चाको ने कहा, ‘सेना के दिल्ली कूच की खबर को कांग्रेस पार्टी स्पष्ट रुप से खारिज करती है। सरकार की जानकारी के बगैर सेना की ओर से ऐसा कुछ नहीं किया गया था। इंडियन एक्सप्रेस अखबार में छपी इस खबर का प्रमाणिक सूत्रों की ओर से आधिकारिक खंडन पहले ही किया जा चुका है।’ तिवारी ने कल एक पुस्तक विमोचन के अवसर पर यह बयान देकर कि वर्ष 2012 में 16-17 जनवरी की रोत को सेना की दो टुकडियों ने दिल्ली की तरफ कूच किया था इस बेहद संवेदनशील मामले को एक बार फिर से हवा दे दी, जिससे राजनीतिक हलकों में तूफान खड़ा हो गया है। तिवारी ने कहा है कि यह घटना तब कि है जब वह खुद रक्षा मंत्रालय की स्थायी समिति के सदस्य थे और इसलिए इसकी सच्चाई से वाकिफ हैं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण लेकिन सच घटना थी। केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने तिवारी के इस बयान को सरासर गलत बताया और उनपर पलट वार करते हुए आज कहा, ‘तिवारी को आजकल कोई काम नहीं है इसलिए वह इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं बेहतर होगा कि वह इस बारे में मेरी लिखी किताब पढ़ लें उन्हें सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।’
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।