भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बदले तेवर
(India)
भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डैशिंग और डाइनेमिक नेता बताया, जिनके हाथ देश में मौजूदा उथल-पुथल और इसकी सुरक्षा और एकता को खतरे के मद्देनजर मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। पटना साहिब से सांसद सिन्हा ने कहा, देश के मौजूदा वातावरण को देखते हुए जिसमें देश की सुरक्षा और एकता को खतरा है, यह वाकई महत्वपूर्ण है कि हमें प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन करना चाहिए और इस उथल-पुथल से देश को बाहर निकालने में मदद करने के लिए उनके हाथ मजबूत करने चाहिए। वह सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जहां उनकी जीवनी एनीथिंग बट खामोश पर एक परिचर्चा आयोजित की गई थी। यह पुस्तक भारती प्रधान ने लिखी है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।