प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे। पीएम का लखनऊ दौरा उनकी सभा में छात्रों के हंगामे के कारण चर्चा में रहा, वहीं संबोधन के दौरान हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमुला की चर्चा करते हुए पीएम मोदी खुद भावुक हो गए। पीएम मोदी के बीबीएयू यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह में भाषण से पहले उनके खिलाफ कुछ छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी।पीएम ने छात्रों से कहा कि वह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवन से सीख लें, पीएम ने कहा कि मुझे दलित उद्योग के कार्यक्रम में जाने का मौका मिला, वहां मुझे बाबा साहब अंबेडकर के सपनों को जानने का मौका मिला। बाब साहब कभी चुनौतियों से नहीं डरे, उन्होंने डटकर उसका सामना किया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।