राहुल गांधी आज बुंदेलखंड दौरे पर
(India)
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश के सूखाग्रस्त क्षेत्र बुंदेलखंड का दौरा करेंगे. इससे पहले वे शुक्रवार को बुंदेलखंड का दौरा करने वाले थे, लेकिन उनका दौरा एक दिन आगे खिसक गया. सूखे की परेशानी से जूझ रहे बुंदेलखंड की इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी किसानों की समस्याओं को उठाने के लिए पदयात्रा भी करेंगे. साथ ही जिन किसानों पर सूखे का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा है राहुल उनके परिवार से भी मुलाकात करेंगे.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।